देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। आरटीओ की ओर से मंगलवार को नियमों को ताक पर रखकर चल रहे स्कूल वैन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने बताया कि पांच टीमें प्रेमनगर, सहस्रधारा रोड समेत देहरादून में विभिन्न इलाकों में चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि प्राइवेट वाहनों ने बच्चों को लाने, ले जाने का काम कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोपहर तक तीस के करीब वाहन टीमों ने सीज किए। इन पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.