सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददााता। भइया... आरटीई के तहत दाखिला की क्या प्रक्रिया है। इसके लिए क्या पात्रता है। कलेक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगे आरटीई के हेल्प डेस्क पर लहरपुर के रोहित कुमार ने पूछे। जिस पर हेल्प डेस्क के कर्मचारी गौतम वैश्य ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण के आवेदन दो फरवरी से शुरू हो चुके हैं। जो कि 16 फरवरी तक चलेंगे। 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और 20 फरवरी तक बच्चों को स्कूलों में प्रवेश करवाया जाएगा। दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च तक चलेगा। जिसकी लॉटरी नौ मार्च को निकलेगी। 11 मार्च तक बच्चों का दाखिला करवा दिया जाएगा। इसी प्रकार तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। जिसकी लॉटरी 27 मार्च को निकलेगी। बच्चों का स्कूलों में दाखिला 29 मार्...