अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा के तत्वाधान में नुमाइश ग्राउंड स्थित कृष्णांजलि सभागार में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के निजी एवं प्राइवेट विद्यालयों से जुड़े शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षाविद बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति फीस बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में दी जा रही प्रतिपूर्ति राशि अत्यंत कम है, जिससे वित्तविहीन विद्यालयों के संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकार से इस राशि में शीघ्र वृद्धि किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही सम्मेलन में प्राइवेट शिक्षकों को नियमित एवं सम्मानजनक मानदेय दिलाने का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.