बांदा, मई 6 -- बांदा, संवाददाता। अछरौड़ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अपर जिला जज और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान श्रीपाल सिंह ने की। कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्राथमिक विद्यालयों के लिए बुनियादी मानक स्थापित करता है। प्रवेश शुल्क व बाल साक्षात्कार का विरोध करता है। गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों के संचालन पर रोक लगाता है। कहा कि किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार का शुल्क, प्रभार या व्यय देने की आवश्यकता नहीं होगी, जो उसे प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने और उसे पूरा करने में बाधा डालें, सिवाय उस बच्चे के जिसे उसके माता-पिता ने ऐसे स्कूल में दाखिला दिलाया हो जिसे सम्बन्धित सरकार वित्तपोषित नहीं करती है। यह अधिनियम विद्यालयों को किसी भी प्रकार का कम्पटीशन शुल्क लेने या प्रवेश के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.