रांची, जुलाई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। राइट-टू-एजुकेशन (आरटीई) के तहत बीपीएल श्रेणी के बच्चों के नामांकन को लेकर गंभीर नहीं होनेवाले रांची जिले के 24 स्कूलों को शोकॉज किया गया है। बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची की ओर से इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। वहीं, नामांकन कार्य पूरा नहीं करने पर 15 स्कूलों को भी शोकॉज हुआ। इन स्कूलों में अबतक नामांकन के लिए चयनित 64 विद्यार्थियों में से मात्र 36 नामांकन ही लिए गए हैं। इसके अलावा बीते मंगलवार को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट पर नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधनों की बैठक हुई थी। इस बैठक में बिना किसी कारण शामिल नहीं होनेवाले 9 स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक सह उप जिला कार्यक्रम पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.