बरेली, फरवरी 22 -- शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण की लॉटरी प्रक्रिया 18 फरवरी को हो गई। शनिवार 21 फरवरी से दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। दूसरे चरण के लिए आवेदन सात मार्च तक होंगे। आवेदनों की जांच व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद नौ मार्च को लॉटरी के बाद 11 मार्च को सीट अलॉट होगी। पहले दिन 122 ने आरटीई के तहत बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश को आवेदन किया। इसमें शुरुआती जांच में ही बीईओ की ओर से आठ आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया। द्वितीय चरण की लॉटरी नौ मार्च को निकाली जाएगी, 11 मार्च को सीट अलॉट की जाएगी। इसके बाद 12 मार्च से 25 मार्च तक तीसरे चरण के लिए आवेदन होगा। इसकी 27 मार्च को लॉटरी निकलेगी और 29 मार्च को सीट अलॉट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...