पलामू, जनवरी 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीब व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए पलामू जिले के मान्यता प्राप्त 18 निजी स्कूलों में 312 सीटों पर सत्र 2026-27 में प्रारंभिक कक्षाओं में सामर्थ्य सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन के लिए 22 फरवरी तक आवेदन भरने का अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि नामांकन पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला के लिए 22 फरवरी तक ऑन लाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑन लाईन किये गए आवेदन से संबंधित दस्तावेज का हार्ड कॉपी को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में निर्धारित तिथि 22 फरवरी तक जमा कर देना है। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत नामांकन के लिए बच्चे का आधार कार्ड, अभिभावकों का 72 हजार रुपए का आय प्रमाण प...