शामली, फरवरी 21 -- शामली। जिले शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी से शूरू होने के बद अब 21 फरवरी से दूसरें चरण में आवेदन शूरू हो गए है। दूसरे चरण में अभी तक 15 आवेदन आए है। हालांकि प्रथम चरण में 2652 आवेदकों में से 1639 आवेदन सत्यापन के बाद सही पाए गए। इन आवेदनों की लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। जिसमें से 1254 बच्चों को विभिन्न निजी स्कूलों में चायनित किया गया। बता दे कि जिले में शिक्षा का अधिकार कानून का दूसरा चरण 21 फरवरी से आवेदन शूरू हो गए है यह आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च तक जारी रहेगी और 9 मार्च को लॉटरी होगी। वही दूसरे चरण में एक दिन के भीतर ही 15 आवेदन प्राप्त हुए है। तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे तथा 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। सभी चरणों में बीएसए द्वार...