नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, संवाददाता। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत जिले के स्कूलों में सीटें घोषित करने के लिए शुरू हुई मैपिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के 1264 निजी विद्यालयों में 14 हजार से अधिक सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिले दिए जाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 103 विद्यालय और एक हजार सीटें बढ़ गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश पर नवंबर में आरटीई आवेदन के लिए घोषित की जाने वाली सीटों की मैपिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चली। इसके बाद दिसंबर में प्रक्रिया की समीक्षा की गई। समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में आगामी वर्ष में 1264 निजी विद्यालयों में 14 हजार 100 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। पिछले वर्ष 1161 विद्यालयों में 13 हजार सीटें घोषित की गई थीं। जिनमें से चार चरण म...