विकासनगर, मार्च 24 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी शिक्षण संस्थानों में निशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज (मंगलवार को) अंतिम अवसर है। जबकि, अभिभावक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र बुधवार तक जमा कर सकते हैं। आरटीई के तहत प्रत्येक निजी शिक्षण संस्थान की सबसे छोटी मान्यता प्राप्त कक्षा में 25 प्रतिशत सीट पर अपवंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। विकासनगर ब्लॉक के 96 निजी शिक्षण संस्थानों में 957 सीटें आरटीई के तहत आरक्षित हैं। जिनके लिए सोमवार शाम पांच बजे तक 908 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद तीन अप्रैल तक खंड परियोजना कार्यालय में सभी आवेदन पत्रों की जांच होगी। जिसमें सही पाए गए आवेदन पत्रों को राज्य स्तरीय लॉटरी प्रक्रिया मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.