मऊ, फरवरी 21 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरटीई एडमिशन में तकनीकी खामियों के कारण पात्र बच्चों का दाखिला नहीं होने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। चेताया गया कि तकनीकी खामी को जल्द से जल्द दुरुस्त करके बच्चों का नामांकन शुरु नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सौपे गए पत्रक में कहा गया कि वार्ड नंबर 9 चन्द्रभानपुर, जो नगर पालिका सीमा विस्तार 2022-23 के अंतर्गत नवगठित वार्ड है, इसमें ग्रामसभा दर्पनारायणपुर के सभी गांव तथा ग्रामसभा खालिसपुर के नियामूपुर व आंशिक खालिसपुर क्षेत्र शामिल है। इस वार्ड के तहत प्राइवेट कांवेंट स्कूल नामांकन करते हैं। नामांकन प्रक्रिया 2 फरवरी से चल रही है, लेकिन वार्ड गठन के बाद भी तकनीकी खामी के कारण पात्र बच्चों का दाखिला न...