हापुड़, फरवरी 4 -- पिलखुवा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए पात्र अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम समाज के हर वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा का अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद का निरंतर प्रयास रहता है कि नगर क्षेत्र का कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रह जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद में डाटा एंट्री ऑपरेटरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि तकनीकी जानकारी के अभाव में किसी भी अभिभावक को परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि कई बार अभिभावक ऑनलाइन प्रक्रिया से अनभिज्ञ होने के कारण आव...