शाहजहांपुर, दिसम्बर 31 -- बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कमजोर तबके के लोगों के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला के लिए अगले सप्ताह से आवेदन शुरू हो सकते हैं। आवेदन शुरू कराने के लिए बेसिक शिक्षा की महानिदेशक ने बीएसए से समीक्षा बैठक करके तैयारी करने को कहा है। जिले में गरीब परिवारों के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला के लिए अगले सप्ताह वेबसाइट शुरू की जा सकती है। इस बार बच्चों ओर दाखिला के आवेदन करने के लिए आधार व खाते संख्या को जरूरी कर दिया गया है। आरटीई में बच्चों के दाखिला के लिए इस बार पहले से अधिक सीटे बढ़ा दी गई हैं। इस बार जिले के 860 निजी स्कूलों को जोड़ते हुए करीब 4972 सीटों का आवंटन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...