समस्तीपुर, जून 22 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। उस पर नाबालिग लड़की को घर से भगाने और उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर समस्तीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री के बेटे और एक अन्य आरोपी अंशु की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एक दिन पहले इस मामले में आरजेडी नेता रामाश्रय सहनी के घर पर बवाल भी हुआ था। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि नाबालिग पीड़िता गुरुवार देर रात लगभग 2 बजे से घर से गायब थी। इसी दौरान उसका एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें उसने पूर्व मंत्री के बेटे मुकेश सहनी समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी से आहत होकर उसने लोक लाज के डर से घर से भागने की बा...