सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार को पुलिस मैन ऑफ द वीक का पुरस्कार वितरण किया। सिमडेगा थाना में प्रतिनियुक्त सहायक पुलिस कर्मी अभिनेष कुमार सिंह को सप्ताह के लिए पुलिस मैन ऑफ द वीक के पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आरक्षी अभिनेष कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। विदित है कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जिले में उत्कृष्ट टर्न आउट, कतर्व्य परायण्ता एवं अच्छे सोच वाले कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए पुलिस मैन ऑफ द वीक का पुरस्कार देने की योजना शुरु की है। इसी के तहत वर्तमान सप्ताह में आरक्षी अभिनेष कुमार सिंह का चयन किया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले एएसआई की तस्वीर पूरे सप्ताह पर जिले के सभी थाना एंव ओपी के सूचना पट पर भी लगाया जाता है ताकि अन...