कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एकलव्य जन कल्याण महासभा ने शनिवार को महाराजा गुह राज निषाद, महर्षि कश्यप की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि भदोही से सांसद डॉ. विनोद कुमार बिन्द रहे। आकाश वर्मा निषाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक राम कुमार निषाद ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी निषाद समाज को आरक्षण का उचित लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रुक्मिणी, कोषाध्यक्ष बृज नारायन निषाद, सकलव्य जन कल्याण महासभा के अध्यक्ष सुखलाल निषाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.