बगहा, मई 11 -- बेतिया। नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ पंचायत अंतर्गत रमौली गांव में शनिवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया। डीएम दिनेश कुमार राय एवं जीविका दीदियों ने समन्वित रूप से महिला संवाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी सहित तमाम वरीय अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। डीएम ने नरकटियागंज के चमुआ पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तत्पर है। उन्होंने महिलाओं को बताया कि प्रारंभिक शिक्षकों कि नियुक्ति में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिल रहा है जबकि बिहार पुलिस बहाली सहित अन्य सरकारी नौकरियों में भी 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। उन्होंने महिलाओं को ...