प्रधान संवाददाता, सितम्बर 24 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से रिटायरमेंट के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री बने राज कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह बिहार में चुनाव से पहले ही भाजपा छोड़ने के मुहाने पर पहुंच गए हैं। सिंह सोमवार से मीडिया से खूब बातें कर रहे हैं और पार्टी से नाराजगी खुलकर जता रहे हैं। मंगलवार को आरा में एक बैठक के दौरान उन्होंने समर्थकों से नई पार्टी बनाने पर विचार करने कह दिया है। आरके सिंह ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब देने या इस्तीफा देने कहा था। अनुमान है कि भाजपा उन्हें रास्ता दिखा देगी या वो खुद नया रास्ता देख लेंगे। देश के गृह सचिव रह चुके आरके सिंह ने मंगलवार की रात आरा के बाबू बाजार स्थित क्षत्रिय कल्याण संगठन के कार्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.