जमशेदपुर, जनवरी 10 -- टाटा मोटर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह को बंटी सिंह की ओर से खुलेआम धमकी दिए जाने की झारखंड क्षत्रिय संघ की टेल्को इकाई के अध्यक्ष और छठ पूजा समिति आमबगान के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत औद्योगिक माहौल को खराब करने का प्रयास है, जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है। संजय सिंह ने प्रशासन से मांग की कि बंटी सिंह के पीछे जो भी नकाबपोश छिपे हैं, उनका पर्दाफाश किया जाए। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स के महासचिव आरके सिंह पर व्यक्तिगत आरोप लगाना और धमकी देना बेहद निंदनीय है। 2017 से महासचिव ने मजदूरों के हित में कई कार्य किए हैं और अनेक समझौते भी मजदूरों के पक्ष में किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंटी सिंह महासचिव के कार्यों की अनदेखी कर कंपनी पर दबाव बनाकर स्वयं श्रेय लेना चाहते...