गिरडीह, जून 24 -- लक्ष्मी गिरिडीह। श्री आर के महिला कॉलेज की नई बिल्डिंग पर 242 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए मंत्रिमंडल की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। महिला कॉलेज की यह नई बिल्डिंग गिरिडीह प्रखंड के गिरिडीह-डुमरी-रांची रोड पर योगीटांड़ में बनेगी। फिलहाल श्री आर के महिला कॉलेज न्यू बरगंडा में संचालित है। यह गिरिडीह जिला का इकलौता महिला कॉलेज है, जहां केवल छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। उल्लेख्य रहे कि इसके लिए गिरिडीह अंचल ने सरकार को जमीन मुहैया करा दी है। योगीटांड़ के खाता नंबर 53 एवं अन्य पांच और प्लॉट नंबर 251 एवं अन्य चौदह में लगभग 10 एकड़ भूखंड चिह्नित कर ली गई है। इस भूखंड की चहारदीवारी के लिए 06 अक्टूबर 2024 को शिलान्यास भी स्थानीय विधायक ने किया है। बताया गया कि सेंक्शन राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.