शामली, फरवरी 7 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के तत्वावधान में शनिवार को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यह साक्षात्कार एबाकस पाठशाला कंपनी, पानीपत द्वारा टीचर्स फॉर वेदिक मैथमेटिक्स एंड एबाकस फॉर स्कूल पदों के लिए आयोजित किया गया। साक्षात्कार में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें से छह छात्राओं का कंपनी द्वारा चयन किया गया। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के संयोजक डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय ने बताया कि चयनित छात्राओं को कंपनी की ओर से पांच अंकों में प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक डॉ. सुनील गोयल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निशा गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल की सहसंयोजक प्रोफेसर रजनी रानी का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर...