शामली, फरवरी 22 -- शामली। शहर के आरके पीजी कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि और जीव विज्ञान में वर्तमान मुद्दे और चुनौतियां विषय पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट प्रबंध समिति महाराज सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार ढाका पूर्व संकाय अध्यक्ष मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, प्रोफेसर ओंकार सिंह प्राचार्य गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, प्रोफेसर गजे सिंह विभाग अध्यक्ष एसबीवीपी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, प्रोफेसर सुधीर कुमार प्राचार्य वीवी डिग्री कॉलेज शामली, प्रोफेसर सत्येंद्र पाल प्राचार्य एवं ऑर्गेनाइजर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आरके पीजी कॉलेज ने संयुक्त रूप से संगोष्ठी का शुभारंभ किया। कांफ्रेंस के कन्वीनर डा. रोहित राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कॉन्फ्रेंस की पुस्तक ...