सिमडेगा, जनवरी 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच आरके क्रिकेट क्लब और बीरू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके क्रिकेट क्लब ने 26.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए बीरू क्रिकेट क्लब 25.1 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।वहीं दूसरा मैच बिरसा क्रिकेट क्लब और एन जी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसा क्रिकेट क्लब ने 28.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए एन जी क्रिकेट क्लब 19.3 ओवर में 89 रन ही बना पाई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...