मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिला का गौरवशाली महाविद्यालय आरके कॉलेज। यहां के छात्र छात्राएं आज भी देश के शीर्ष पदों पर कार्य कर रहे हैं। इस कॉलेज में कुल 35 विभाग शामिल है। इन 35 विभागों में 4 वर्षीय स्नातक स्तर तक आठ सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। लेकिन इस कॉलेज में गृह विज्ञान, संगीत एवं समाजशास्त्र विषयों में एक भी शिक्षक नहीं है,साथ ही गृह विज्ञान एवं संगीत विषय में प्रयोगशाला भी नहीं है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। कॉलेज में शिक्षकों एवं प्रयोगशालाओं की अनुपलब्धता पर गृह विज्ञान संगीत एवं समाज शास्त्र विषय की मेजर माइनर एवं एमडीसी विषयों की पढ़ाई संचालित नहीं हो रही है। संगीत एवं गृह विज्ञान विषय में प्रयोगशाला के लिए आवश्यक उपकरण और मश...