मिर्जापुर, मई 12 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार गांव में आई बारात में आर्केस्ट्रा में चल रहे नृत्य के दौरान हुड़दंगियों ने खलल डालते हुए जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दूल्हे के चचेरे भाई की बाइक भी चोरी हो गई। थाना क्षेत्र के ही बजटा गांव के चकिया मजरे से यहां बारात आई थी। द्वारचार के बाद हंसी खुशी के माहौल में बारातियों ने जलपान और लजिज भोजन का लुत्फ उठाया। जनवासे में आर्केस्ट्रा का डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मनपसंद गाने पर डांस के लिए नर्तकियों को मजबूर कर रहे बाहरी युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे घरातियों ने खलल डालने वालों दौड़ा लिया। एक हुड़दंगी घरातियों के हत्थे चढ़ गया। जिसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। दूल्हे के चचेरे भाई दिनेश बिंद शंकर ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.