गिरडीह, जनवरी 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित आरकेभी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कॉलेज के सचिव कमल देव सिंह को नमन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कमल देव सिंह आरकेभी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का न सिर्फ सचिव थे बल्कि कॉलेज की स्थापना भी उन्होंने ही की थी। इतना ही नहीं बगोदर हाई स्कूल के वे लंबे समय तक प्रधानाध्यापक भी रहे थे। बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन के लिए वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल की भी स्थापना की गई थी और उसका संचालन किया जा रहा है। इस तरह से देखा जाए तो उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने...