एटा, फरवरी 23 -- सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा में ब्लॉक सकीट क्षेत्र के आरकेएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलावन में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए दो मुन्नाभाई को पकड़ा गया है। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुन्नाभाई को तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान प्रवेश पत्र पर बिना सत्यापित फोटो लगा होने पर पूछताछ में पकड़ा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ब्लॉक सकीट क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र आरकेएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलावन के कक्ष संख्या 14 में गांव दत्तपुर निवासी पंजीकृत परीक्षार्थी शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.