बिजनौर, जनवरी 5 -- आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया। शनिवार को कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशाराम, स्वाति चौहान, रुचि त्यागी, संगीता चौहान, छात्रा महिमा सैनी व सोफिया परवीन ने उनके जीवन दर्शन व बालिका शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कमलजीत सिंह नूर ने किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रबंधक बलराम सिंह, अनुराग त्यागी व अनिल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.