किशनगंज, अक्टूबर 13 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से समाहरणालय, किशनगंज स्थित एनआईसी कक्ष में नाम निर्देशन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ.) एवं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को नाम निर्देशन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, नामांकन पत्रों की जांच, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति तथा वैधता संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि नाम निर्देशन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.