प्रयागराज, जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 मुख्य परीक्षा के लिए 116 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। सर्वाधिक 69 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हुए है क्योंकि उन्होंने मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि सात नवंबर तक जमा नहीं किए थे। चार अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर 2023 के बाद स्नातक या कंप्यूटर अर्हता होने के कारण बाहर किया गया है। 12 अभ्यर्थियों के कंप्यूटर अर्हता अमान्य होने या नहीं देने, जबकि 27 अभ्यर्थियों के आवेदन संबंधित आरक्षण श्रेणी का प्रमाणपत्र नहीं देने के कारण निरस्त किए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी 20 जनवरी की शाम पांच बजे तक अपना प्रत्यावेदन सचिव लोक सेवा आयोग को पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.