प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। आरओ/एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा एक दिन और एक पाली में कराने के उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग के फैसले पर प्रतियोगी छात्रों ने गुरुवार को जश्न मनाया। दोपहर बाद तक तकरीबन चार बजे लगभग दो दर्जन छात्र आयोग के सामने उसी स्थान पर एकत्र हुए जहां पीसीएस और आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) के खिलाफ आंदोलन 11 नवंबर से आंदोलन शुरू किया था। प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले और 14 नवंबर को सुबह आठ बजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर दो के सामने से हिरासत में लिए गए आशुतोष पांडेय को माला पहनाकर खुशी मनाई। हालांकि इसी बीच पुलिसकर्मी पहुंच गए और वहां से छात्रों को यह कहते हुए हटा दिया कि जश्न मनाने की फोटो वायरल नहीं होनी चाहिए। उसके बाद छात्र आजाद पार्क पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.