चाईबासा, जुलाई 26 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग एवं सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने शुक्रवार को झींकपानी अंचल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-75ई पर (माटागुटू व बिष्टमपुर) रेलवे ओवरब्रिज परियोजना-21 के कार्य की प्रगति का भौतिक अवलोकन किया। इस दौरान स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, ग्रामीण मुण्डा, स्थानीय रैयत एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के अभियंता मौजूद थे। इस संदर्भ में पदाधिकारियों ने बताया गया कि उक्त परियोजना के अंतर्गत झींकपानी अंचल क्षेत्र के बिष्टमपुर गांव के कुल 33 रैयतों और माटागुटू गांव के कुल 21 रैयतों से भूमि अधिग्रहण व मुआवजा राशि वितरण की प्रक्रिया संचालित है। झींकपानी अंचल के तहत बिष्टमपुर के कुल 31 रैयतों में से 1...