चक्रधरपुर, दिसम्बर 7 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के नगर अभियांत्रिकी एवं बागवानी विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-21 के ट्रैफिक चौक पर आयोजित इस अभियान में विभाग के 100 से अधिक कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं बागवानी) बी के जोजो तथा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) हीरालाल महापात्र ने किया। प्रतिभागियों ने हाथ में सुरक्षा संदेश वाले प्लेकार्ड थामे हुए उत्साहपूर्वक मानव श्रृंखला बनाया । इन प्लकार्डों में सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया गया था, जैसे यातायात नियमों का पालन करना, सुरक्षित सड़क व्यवहार का अभ्यास करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचना, असुरक्षित ओवरटेकिंग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.