चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र समूह की एक नई हरित पहल के अंतर्गत इन-हाउस विकसित पाम ट्री उद्यान का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (संकार्य) विश्वरंजन पलई ने की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-1) बी सुनील कार्था सहित अन्य मुख्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर विश्वरंजन पलाई ने परिचालन क्षेत्र के भीतर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एसएमएस-1 टीम के सक्रिय प्रयासों की सराहना की। ऐसे प्रयासों के महत्व पर जोर दिया जो एक स्वस्थ और प्रेरणादायी कार्य वातावरण के निर्माण में सहायक होते हैं। खूबसूरती से विकसित किया गया यह बगीचा हरा-भरा स्थान प्रदान करता है। पर्यावरण स्थिरता और कार्य स्थल सौंदर्यीकरण के प्रति संयंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि यह उद्यान उस ...