चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा बिसरा प्रखंड के उड़सू ग्राम पंचायत अंतर्गत सरुबाहल पड़हा उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित बहुआयामी स्वास्थ्य शिविर में 210 मरीजों का इलाज किया गया। इस शिविर का आयोजन आरएसपी के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (एमएंडएचएस) विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. पी षाड़ंगी, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) टी बी टोप्पो, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर) बी जेना, उप प्रबंधक (सीएसआर) एस के सुकुला, सहित आरएसपी के अन्य अधिकारियों ने शिविर का दौरा किया। जबकि शिविर में आईजीएच के डॉ. ज्योति रंजन साहू (शल्य-चिकित्सा), डॉ. दिव्या (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. देबाशी...