चक्रधरपुर, जनवरी 25 -- -उद्यान में स्थापित वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा का किया अनावरण राउरकेला,संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से स्वतंत्रता सेनानी सुरेन्द्र साय की जयंती पर सेक्टर-20 में सुरेन्द्र साय उद्यान का उद्घाटन किया गया। पार्क का उद्घाटन संयंत्र के प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (खान विकास- सीएमएलओ) बीके गिरि, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) विश्वरंजन पलई, कार्यकारी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) राजेश दास गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं बागवानी) बीके जोजो, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर सहित संयंत्र के अनेक वरिष्ठ अधिकार...