हाथरस, फरवरी 21 -- आरएसपी प्रमुख पंकज धवरैया का धरना पिछले कई दिनों से है जारी हाथरस, संवाददाता। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष, शांभवी पीठाधीश्वर प्रमुख सनातनी प्रचारक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज हरिद्वार से हाथरस पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंकज धवरैय्या हमारे दाहिनी हाथ हैं। पंकज धवरैय्या सनातन के सूर्य हैं। हमारे लिए यूजीसी से ज्यादा पंकज धवरैय्या का स्वास्थ्य है। अगर पंकज धवरैय्या रहेंगे तो सनातन की रक्षा होगी, ब्राह्मणों की रक्षा होगी सवर्ण की रक्षा होगी। इसलिए पंकज धवरैय्या का स्वास्थ्य रहना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...