शामली, मार्च 16 -- रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव बस्ती (हनुमान शाखा) द्वारा वार्षिक महोत्सव श्री काका आयुर्वेद भवन गुजरातियान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक महोत्सव में स्वयंसेवकों द्वारा दंड प्रदर्शन, खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गीत, सुभाषित एवं अमृत वचन के पश्चात विभाग सह सम्पर्क प्रमुख उदय ने संघ के विषय की विस्तृत जानकारी दी। जिनकी सभी ने सराहना की। इस समारोह की अध्यक्षता ईश्वर प्रकाश गर्ग की। इस समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-नढ़कर भाग लिया। समारोह को सफल बनाने में बस्ती प्रमुख नवीन नामदेव, सुरेश चंद्र शर्मा, प्रवीण गर्ग, उपेंद्र कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र कांबोज, अतुल, विक्रम कौशिक, जगत प्रकाश कौशिक, शुभम गोयल, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद नामदेव आदि स्वयंसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...