रामपुर, अक्टूबर 6 -- स्वार,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वार तहसील के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं माननीय संघचालक लेखराज का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से आरएसएस परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने उन्हे श्रद्धांजलि भेंट की। गुरुवार को विजयादशमी के कार्यक्रम में भाग लेकर वे घर लौटे थे। देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। लेखराज ने लंबे समय तक स्वार तहसील में संघ कार्य किया और विद्या मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रद्धांजलि सभा में आरएसएस के जिला प्रचारक प्रमोद ,जिला संघचालक केशव , विभाग कार्यवाह योगेंद्र , कार्यवाह पुनीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.