लोहरदगा, सितम्बर 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में की गई टिप्पणी को भाजपा ने अनर्गल प्रलाप कहते हुए निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रप्रथम के उद्घोष के साथ राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसे किसी सांसद से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। संघ एक निष्ठ होकर राष्ट्र की सेवा में लगा है। इसके स्वयंसेवक राष्ट्र के किसी विपत्ति में अपने प्राण न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। चाहे वह 1962 का चीन के साथ युद्ध का समय हो 1965 और 1971 का पाक के साथ युद्ध का समय हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश को एक से बढ़कर एक देशभक्त दिए हैं। परम पूज्य गुरु ...