रिषिकेष, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों और भाजपाइयों ने बैराजमार्ग पर पौधे रोपे। इस दौरान तीर्थनगरी के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सदैव राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक संरक्षण का कार्य किया है। यह भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुरुवार को बैराजमार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य पर असत्य और धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक है। संघ द्वारा मनाया जा रहा यह शताब्दी वर्ष केवल गौरव का ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और समाज कल्याण के नए संकल्पों का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक प्रतीकात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.