मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ। नगर के जीवन राम छात्रावास के प्रांगण में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा के दिन रविवार शाम वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत कार्यवाह विनय ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन उनके कृत्यों का याद किया। साथ ही ध्वजारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय काल गणना का प्रथम दिन अर्थात नववर्ष का प्रारंभ दिवस होता है। हमारी यह मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना, रामचंद्र का राज्याभिषेक, विक्रमादित्य द्वारा शकों का पूर्ण विजय प्राप्त कर विक्रम संवत का प्रारंभ, दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना आदि कई महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.