हरिद्वार, अगस्त 16 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आरएसएस की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मध्य उपनगर की टोली पहले उत्तरी उपनगर की टोली दूसरे और दक्षिण उपनगर की टोली तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व संपर्क प्रमुख रोहिताश्व कुंवर ने स्वयंसेवकों को संबोधित कर कहा कि स्वतंत्रता लाखों देशभक्तों के बलिदान का परिणाम है। आजादी का वास्तविक अर्थ समझना नई पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर स्वरूप होने के बावजूद कृष्ण को जेल में जन्म लेना पड़ा, अपने माता-पिता से अलग होना पड़ा और सत्य और धर्म की रक्षा के लिए अपने सगे मामा का वध करना पड़ा। महाभारत जैसे महायुद्ध का नेतृत्व कर उन्होंने मानवता को धर्म और न्याय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर मानव जीवन में संघर्ष अनिवार्य है और बिना...