नैनीताल, अक्टूबर 5 -- गरमपानी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को सह जिला कार्यवाह दिनेश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खैरना पुल से गरमपानी तक पथ संचलन किया। इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी में कार्यकर्ताओं ने केशव बलिराम हेडगेवार, माधवराव गोलवलकर और भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. उमेश साह ने डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर के बारे में जानकारी दी। दोपहर 1 बजे सभी खैरना पुल से गरमपानी राम मंदिर तक पथ संचलन भी किया। यहां जिला बौद्धिक प्रमुख मनोहर, प्रचारक दीप रिखाड़ी, खंड कार्यवाह दिनेश पांडे, सह खंड कार्यवाह कुंदन सिंह जीना, मदन मोहन कैड़ा, सह खंड संघ चालक चंद्र शेखर, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट आदि रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.