गिरडीह, सितम्बर 29 -- जमुआ। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमुआ द्वारा विजयदशमी उत्सव सह पथ संचलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह बालगोविंद यादव ने किया। पथ संचलन जमुआ पंच मंदिर से प्रारंभ होकर जमुआ चौक होते हुए खुर्दमगहा से कंदाजोर बायपास रोड, जमुआ भाया चितरडीह रोड, जमुआ भाया द्वारपहरी रोड स्थित इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय पहुंचा। घोष वादन के साथ स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में संचलन गीत गाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वृष्टि की गई। जमुआ चौक पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बौद्धिक प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन ने कहा कि भारत प्रारंभ से ही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.