देवरिया, अक्टूबर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर के विवेकानंद बस्ती में सोमवार को विजयादशमी उत्सव पथ संचलन हुआ। इस दौरान सभी स्वयंसेवक शहर के देवरिया खास स्थित रामा बाबू के बगीचे में उपस्थित हुए। यहां से पथ संचलन प्रारंभ होकर शहर के परशुराम चौक, भुजौली चौराहा, मोहन चौराहा होते हुए पुनः रामा बाबू के बगीचे में समाप्त हुआ। इस दौरान रामप्रताप तिवारी ने स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ ने 100 वर्ष की यात्रा पूरे वैभव एवं शक्ति के साथ किया इसके लिए अनेकों स्वयं सेवकों को कोटि कोटि आभार है। राष्ट्र प्रथम ही इस संगठन को मुख्य उद्देश्य है। मुख्य वक्ता प्रांत के प्रचार प्रमुख सुशील ने संघ के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ सेवा समर्पण के 100 वर्षों के संघ के इतिहास का विषय रखा। भारत के महान व्यक्तियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.