हाथरस, अक्टूबर 2 -- हाथरस। आरएसएस के प्रमुख नेता राधेश्याम के निधन के बाद बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता शोक वक्त करने के लिए आये। शहर की भूरापीर निवासी राधेश्याम युवा अवस्था से ही आरएसएस में काम कर रहे थे। संघ में बड़े पदों पर रहे। दो दिन पहले 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए संघ के दिग्गजों का तांता लगा रहा। सोमवार को उनकी उठावनी हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित कई पार्टी के लोग पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...