उन्नाव, जनवरी 19 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के गांव पतौली के एक गेस्ट हाउस में आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां सुंदरकांड पाठ के साथ समरसता भोज-खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने बिखरे पड़े हिंदू समाज को एकत्र करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिन्दू समाज के लोगों के लिए धार्मिक एवं बौद्धिक ज्ञान पर भी जोर दिया। सम्मेलन को क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कान्त,धर्माचार्य विश्वहिंदू परिषद राधेश्याम अवस्थी,अनन्या पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...