बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- पहासू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साहिबज़ादों के बलिदान दिवस की याद में पथ संचलन निकालकर गुरुगोविंद सिंह के बेटों के धर्म के लिए किए बलिदान को याद किया। पहासू में सोमना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से आरम्भ होकर पथ संचलन अलीगढ़ चौराहा,शिकारपुर रोड, गुल्लक बाज़ार,मुख्य बाजार,अनाज मंडी होते हुए वापस विद्यामन्दिर इंटर कालेज पर सम्पन्न हुआ। पारंपरिक वेषभूषा पहने स्वयंसेवक उद्घोष तथा ढोल बजाते कदमताल करते चल रहे थे।संचलन से पूर्व जिला संघ चालक किशन पाल, विभाग प्रचारक विकास का बौद्धिक हुआ। इस मौके पर नगर संचालक विनय गंगल,बिशम्भर दयालअंकित,रोहित, नरेश,मनीष, मित्तल,जितेंद्र,मनोज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.