प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुवंसा में रविवार को नौड़ेरा मंडल में विजय दशमी उत्सव एवं पथ संचलन हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक प्रवीण ने संघ के शताब्दी वर्ष पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को पुष्प अर्पित कर शस्त्र पूजन किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शून्य से शतक ध्येय यात्रा पर प्रकाश डाला। कहा कि इन पांच परिवर्तनों के माध्यम से ही समाज में समरसता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का विकास संभव है। पथ संचलन में नगर पंचायत सुवंसा एवं नौड़ेरा के नागरिकों ने स्वयंसेवकों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वयंसेवकों के दल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विनीत, शुभम, आलोक, राजेश, दिनेश, सतीश, नीरज, जयप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.